स्पष्ट रूप से पढ़ने के लिए इमेज पर डबल क्लिक करें (आप उसके बाद भी एक बार और क्लिक द्वारा ज़ूम करके पढ़ सकते हैं
मस्से:
मस्से सुंदरता पर दाग की तरह दिखाई देते हैं। मस्से
होने का मुख्य कारण पेपीलोमा वायरस है। त्वचा पर
पेपीलोमा वायरस के आ जाने से छोटे, खुरदुरे कठोर पिंड बन
जाते हैं, जिन्हें मस्सा कहा जाता है। पहले मस्से
की समस्या अधेड़ उम्र के लोगों में अधिक
होती थी, लेकिन आजकल युवाओं में
भी यह समस्या होने लगी है। यदि आप
भी मस्सों से परेशान हैं तो इनसे राहत पाने के लिए कुछ
घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। आइए, जानते हैं कुछ ऐसे
ही घरेलू नुस्खों के बारे में....
1. बेकिंग सोडा और अरंडी तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर
इस्तेमाल करने से मस्से धीरे-धीरे खत्म
हो जाते हैं।
2.बरगद के पत्तों का रस मस्सों के उपचार के लिए बहुत
ही असरदार होता है। इसके रस को त्वचा पर लगाने से
त्वचा सौम्य हो जाती है और मस्से अपने-आप गिर
जाते हैं।
3. ताजा अंजीर मसलकर इसकी कुछ
मात्रा मस्से पर लगाएं। 30 मिनट तक लगा रहने दें। फिर गुनगुने
पानी से धो लें। मस्से खत्म हो जाएंगे।
4. खट्टे सेब का जूस निकाल लीजिए। दिन में कम से कम
तीन बार मस्से पर लगाइए। मस्से धीरे-
धीरे झड़ जाएंगे।
5. चेहरे को अच्छी तरह धोएं और कॉटन को सिरके में
भिगोकर तिल-मस्सों पर लगाएं। दस मिनट बाद गर्म
पानी से फेस धो लें। कुछ दिनों में मस्से गायब हो जाएंगे।
6. आलू को छीलकर उसकी फांक
को मस्सों पर लगाने से मस्से गायब हो जाते हैं।
7. कच्चा लहसुन मस्सों पर लगाकर उस पर
पट्टी बांधकर एक सप्ताह तक रहने दें। एक सप्ताह
बाद पट्टी खोलने पर आप पाएंगे कि मस्से गायब हो गए
हैं।
8. मस्सों से जल्दी निजात पाने के लिए आप एलोवेरा के
जैल का भी उपयोग कर सकते हैं।
9. हरे धनिए को पीसकर उसका पेस्ट बना लें और इसे
रोजाना मस्सों पर लगाएं।
10. ताजे मौसमी का रस मस्से पर लगाएं। ऐसा दिन में
लगभग 3 या 4 बार करें। मस्से गायब हो जाएंगे।
11. केले के छिलके को अंदर की तरफ से मस्से पर
रखकर उसे एक पट्टी से बांध लें। ऐसा दिन में दो बार करें
और लगातार करते रहें, जब तक कि मस्से खत्म
नहीं हो जाते।
12. मस्सों पर नियमित रूप से प्याज मलने से भी मस्से
गायब हो जाते हैं।
13. फ्लॉस या धागे से मस्से को बांधकर दो से तीन
सप्ताह तक छोड़ दें। इससे मस्से में रक्त प्रवाह रुक जाएगा और
वह खुद ही निकल जाएगा।
14. अरंडी का तेल नियमित रूप से मस्सों पर लगाएं।
इससे मस्से नरम पड़ जाएंगे और धीरे-धीरे
गायब हो जाएंगे।
15. अरंडी के तेल की जगह कपूर के तेल
का भी उपयोग कर सकते हैं।
Reader:- Subin mishra
https://www.facebook.com/oldveda/posts/889261701125845
"चिकित्सा समाज सेवा है,व्यवसाय नहीं"
Showing posts with label स्वाईन फ्लू. Show all posts

Saturday 14 March 2015
Sunday 8 February 2015
चमत्कार देखें घरेलू चिकित्सा के
सेहत बनाएं:
यदि आप अपनी सेहत बनाने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले जरूरत है अपनी दिनचर्या सुधारने की। उसके लिए पेट साफ रखने की भी जरूरत है। पेट में कब्ज रहेगा तो कितने ही पौष्टिक पदार्थों का सेवन करें, लाभ नहीं होगा।
भोजन समय पर तथा चबा-चबाकर खाना चाहिए, ताकि पाचन शक्ति ठीक बनी रहे, फिर पौष्टिक आहार या औषधि का सेवन करना चाहिए। आचार्य चरक ने कहा है कि पुरुष के शरीर में वीर्य तथा स्त्री के शरीर में ओज होना चाहिए, तभी चेहरे पर चमक व कांति नजर आती है और शरीर पुष्ट दिखता है।
हम यहाँ कुछ ऐसे पौष्टिक पदार्थों की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें किशोरावस्था से लेकर युवावस्था तक के लोग सेवन कर लाभ उठा सकते हैं और बलवान बन सकते हैं-
सोते समय एक गिलास मीठे गुनगुने गर्म दूध में एक चम्मच शुद्ध घी डालकर पीना चाहिए।
दूध की मलाई तथा पिसी मिश्री जरूरत के अनुसार मिलाकर खाना चाहिए, यह अत्यंत शक्तिवर्द्धक है।
एक बादाम को पत्थर पर घिसकर दूध में मिलाकर पीना चाहिए, इससे अपार बल मिलता है। बादाम को घिसकर ही उपयोग में लें।
छाछ से निकाला गया ताजा माखन तथा मिश्री मिलाकर खाना चाहिए, ऊपर से पानी बिलकुल न पिएँ।
50 ग्राम उड़द की दाल आधा लीटर दूध में पकाकर खीर बनाकर खाने से अपार बल प्राप्त होता है। यह खीर पूरे शरीर को पुष्ट करती है।
प्रातः एक पाव दूध तथा दो-तीन केले साथ में खाने से बल मिलता है, कांति बढ़ती है।
एक चम्मच असगंध चूर्ण तथा एक चम्मच मिश्री मिलाकर गुनगुने एक पाव दूर के साथ प्रातः व रात को सेवन करें, रात को सेवन के बाद कुल्ला कर सो जाएँ। 40 दिन में परिवर्तन नजर आने लगेगा।
सफेद मूसली या धोली मूसली का पावडर, जो स्वयं कूटकर बनाया हो, एक चम्मच तथा पिसी मिश्री एक चम्मच लेकर सुबह व रात को सोने से पहले गुनगुने एक पाव दूध के साथ लें। यह अत्यंत शक्तिवर्धक है।
सुबह-शाम भोजन के बाद सेवफल, अनार, केले या जो भी मौसमी फल हों, खाएँ।
सुबह एक पाव ठंडे दूध में एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर पीने से खून साफ होता है, शरीर में खून की वृद्धि होती है।
प्याज का रस 2 चम्मच, शहद 1 चम्मच, घी चौथाई चम्मच मिलाकर सेवन करें और स्वयं शक्ति का चमत्कार देखें। यह नुस्खा यौन शक्ति बढ़ाने में अचूक है।

Subscribe to:
Posts (Atom)